इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री ने सीरिया के फौजी रिसर्च सेंटर पर इस्राईली जंगी जहाज़ों के हमले को इंटर-नेशनल क़ानूनों का खुला हुआ उल्लंघन और सीरिया में हथियारबंद आतंकवादियों की खुल्लम-खुल्ला समर्थन बताते हुए इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रेस नोट के अनुसार विदेश मंत्री मिस्टर अली अकबर सालेही ने कहा है कि इस्राईल सीरिया में जारी संकट का दायरा और बड़ा करने की कोशिश कर रहा है और सीरिया पर इस्राईली हमले के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस्राईल ने अमेरिका के समर्थन से सीरिया पर हमला किया है। याद रहे कि इस्राईल के लड़ाकू विमानों ने कल सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकट एक फ़ौजी रिसर्च सेंटर पर हवाई हमला करके उसे तबाह कर दिया था। ........166
31 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 387002
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री ने सीरिया के फौजी रिसर्च सेंटर पर इस्राईली जंगी जहाज़ों के हमले को इंटर-नेशनल क़ानूनों का खुला हुआ उल्लंघन .........